Dubai: एशिया कप के अहम मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को हरा दिया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद भारत ने 8 विकेट खोकर श्रीलंका को 174 रनों का लक्ष्य दिया था. भारत की पारी लड़खड़ाती रही. विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए. भारत की ओर से सबसे अधिक रन रोहित शर्मा ने बनाये. उन्होंने 72 रनों का योगदान दिया. वहीं सूर्या ने 34 रनों की पारी खेली. श्रीलंका ने टारगेट का पीछा करते हुए बिना विकेट खोये अच्छी शुरुआत की. निशंका चहल की फिरकी में फंसे और 52 रनों पर आउट हुए. इसके बाद चरित असलंका का विकेट भी चहल ने ही लिया. श्रीलंका ने चार विकेट खोकर जीत हासिल की. [wpse_comments_template]
श्रीलंका से हारकर भारत एशिया कप से बाहर
Last Updated: Sep 06, 2022 12:00 AM (IST)