National News : भारत के पास190 परमाणु हथियार हैं. 160 से ज्यादा हथियार परमाणु हमला करने में सक्षम मिसाइलों में लगाये जा सकते हैं. भारत ने अपनी नयी मिसाइलों के लिए अतिरिक्त परमाणु वॉरहेड तैयार कर लिये हैं. अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नयी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. FAS का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है।
वर्तमान में भारत के पास लगभग 730 किलो हथियार बनाने वाला प्लूटोनियम होने की बात रिपोर्ट में कहा गयी है. यह 225 वॉरहेड तक बना सकता है, हालांकि रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि यह सिर्फ अनुमान है.
FAS की रिपोर्ट में अग्नि-V का जिक्र करते हुए लिखा, भारत ने अग्नि-V में MIRV तकनीक का परीक्षण किया है। इसका मकसद मिसाइल में कई ऐसे वॉरहेड ले जाने की क्षमता विकसित करना है, जिससे अलग-अलग लक्ष्य भेदे जा सकेंगे., FAS ने माना है कि अग्नि-V तीन वॉरहेड ले जा सकती है, हालांकि इससे इसकी अधिकतम रेंज पर असर पडेगा.
FAS की रिपोर्ट में भारत के परमाणु कवच की बात कही गयी है. इसका संबंध समुद्र में मजबूत होने से . FAS के अनुसार परमाणु पनडुब्बी INS अरिधमान अप्रैल 2026 में नौसेना में शामिल की गया. इसमें 8 मिसाइल ट्यूब हैं. INS अरिहंत और INS अरिघात में 4-4 ट्यूब हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.