Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : इटली को 5-1 से हराकर भारत शान से सेमीफाइनल में, जर्मनी से होगा मुकाबला

Advertisement
Advertisement

पेरिस ओलंपिक से एक जीत दूर भारत

Ranchi : एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में इटली को 5- से शिकस्त देकर भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 18 जनवरी को फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत का मुकाबला वर्ल्ड नंबर 5 की टीम जर्मनी से होगा. मंगलवार को भारत और इटली के बीच आखिरी लीग मैच खेला गया. जिसमें भारत ने 5-1 से जीत दर्ज की. मुकाबले के 45 वें सेकंड में भारत ने गोल कर इटली पर दबाव बना दिया. अपना 100वां अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रही उदिता ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की लीड दिलाई. पहले हॉफ का खेल खत्म होने तक भारत ने 1-0 की लीड लेकर इटली पर दबाव बनाए रखा. मुकाबले में इटली ने वापसी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं. मुकाबले का दूसरा गोल 41 वें मिनट में आया. भारत को मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को दीपिका ने लिया और गोल कर लीड को 2-0 किया. झारखंड की सलीमा टेटे ने मुकाबले का तीसरा गोल किया. इटली की डिफेंस को छकाते हुए 45 वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया. भारत ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए चौथा गोल दागा. नवनीत कौर ने 53 वें मिनट में शानदार फाइल गोल कर लीड को 4-0 कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. भारत के लिए पांचवा गोल पेनाल्टी कॉर्नर के रूप में आया. उदिता ने दिन का दूसरा गोल कर लीड को 5-0 पहुंचा दिया. मगर मुकाबले के अंतिम सेकंड में इटली को मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इटली ने स्कोर को 5-1 कर दिया.

टीम के सभी खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी स्ट्रेंथ : सविता

भारतीय टीम की कप्तान सविता ने कहा कि हमें पता था कि हमें बड़े अंतर से जीतना है. इसे ध्यान में रख कर हम तैयारी कर रहे थे. उसी सोच के साथ हम ग्राउंड में आए. हमने अपनी अटैकिंग स्ट्रेंथ के साथ शुरुआत की. पूरी टीम ने अपनी स्ट्रेंथ दिखाई. अगले मुकाबले के बारे में उन्होंने कहा कि जर्मनी अच्छी टीम है. हम अपनी स्ट्रेंथ के साथ अपनी हॉकी खेलने का प्रयास करेंगे. उनके स्ट्रेंथ को डिफेंस करने का भी प्रयास करेंगे.

रांची के दर्शकों ने बढ़ाया हौसला, धन्यवाद : निक्की प्रधान

निक्की प्रधान ने कहा कि पहली हार के बाद कहीं न कहीं आत्मविश्वास में कमी आई थी. लेकिन हमने एक टीम बन कर खेला. सभी ने अपना बेहतर खेल दिखाया. रांची के दर्शकों के सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने भी हमारा खूब हौसला अफजाई की है. पूल ए जर्मनी 3- मैच, 2 - जीत, 0- हार, ड्रा- 1, 7 प्वाइंट, 14 गोल किए, 1 गोल खाए, गोल अंतर 13 जापान 3- मैच, 2- जीत, 0- हार, ड्रा- 1, 7 प्वाइंट, 5 गोल किए, 1 गोल खाए, गोल अंतर 4 चिली 3- मैच, 1- जीत, 2- हार, ड्रा- 0, 3 प्वाइंट, 6 गोल किए, 5 गोल खाए, गोल अंतर 1 चेक रिपब्लिक 3- मैच, 0- जीत, 3 -हार, ड्रा- 0, 0 प्वाइंट, 0 गोल किए, 18 गोल खाए, गोल अंतर -18 पूल बी यूएसए 3- मैच, 3- जीत, 0- हार, 9 प्वाइंट, 4 गोल किए, 0 गोल खाए, गोल अंतर 4 भारत 3- मैच, 2- जीत, 1- हार, 6 प्वाइंट, 8 गोल किए, 3 गोल खाए, गोल अंतर 5 न्यूजीलैंड 3- मैच, 1- जीत, 2- हार, 4 प्वाइंट, 4 गोल किए, 4 गोल खाए, गोल अंतर 0 इटली 3- मैच, 0- जीत, 3- हार, 0 प्वाइंट, 1 गोल किए, 10 गोल खाए, गोल अंतर -9 इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/ed-arrested-coal-businessman-izhar-ansari/">बड़ी

खबर : ईडी ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही