Washington : भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालात पर अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हाल ही में भारत में हुए आतंकी हमले को लेकर चिंता जताते हुए भारत से संयम बरतने की अपील की है. कहा कि भारत को इस हमले का ऐसा जवाब देना चाहिए, जिससे क्षेत्रीय युद्ध की स्थिति न पैदा हो. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से अपेक्षा जताई कि वह भारत के साथ मिलकर अपने क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे.
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर है. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. गौरतलब है कि जेडी वेंस और उनका परिवार हमले के समय भारत की चार दिवसीय यात्रा पर था. हमले के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दुख व्यक्त किया था.
फॉक्स न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में जेडी वेंस ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत इस आतंकवादी हमले का जवाब इस प्रकार देगा, जिससे दक्षिण एशिया में व्यापक संघर्ष की स्थिति न बने. अगर पाकिस्तान किसी रूप में जिम्मेदार है, तो उसे भारत के साथ सहयोग करना चाहिए, ताकि आतंकियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें.https://twitter.com/sidhant/status/1918126833587068968
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर है. पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसे 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है. गौरतलब है कि जेडी वेंस और उनका परिवार हमले के समय भारत की चार दिवसीय यात्रा पर था. हमले के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दुख व्यक्त किया था.
Leave a Comment