Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बोलता है, दुनिया सुनती है : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बीजेपी प्रदेश इकाई ने झारखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 2014 और आज में जमीन- आसमान का अंतर है. 2014 में देश हताशा और निराशा से भरा था. भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ था. विकास की शून्यता थी, लेकिन नरेंद्र मोदी के शासनकाल आने से भ्रष्टाचार में शून्यता और विकास में तेजी आई है.

कांग्रेस का 60 वर्ष का शासन पूरी तरह असफल साबित हुआ

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष में कांग्रेस का शासन पूरी तरह असफल साबित हुआ. भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद देश पर थोप दिया गया. मोदी के 8 साल के शासनकाल में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज में हाशिए पर खड़े हर व्यक्ति का सशक्तिकरण हुआ. भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ. राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी. बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई. किसानों और गरीबों की आय बढ़ी. मोदी जी ने मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और मेड फॉर ग्लोबल को आगे बढ़ाया. इसे भी पढ़ें –हेमंत">https://lagatar.in/hemant-said-government-and-rajya-sabha-elections-are-both-separate-avinash-said-there-is-no-displeasure-among-congress-mlas/">हेमंत

ने कहा-  सरकार और राज्यसभा चुनाव दोनों अलग-अलग, अविनाश ने कहा- कांग्रेस विधायकों में नहीं है कोई नाराजगी

8 साल में देश की गरीबी 22 से घटकर 10 प्रतिशत में आ गई

दीपक प्रकाश ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश की गरीबी 22% से घटकर 10 फीसदी पर आ गई. देश में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई. 2014 में 79000  रुपए सालाना था, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख रुपये हो गया है. विदेशी मुद्रा भंडार भी लगभग दोगुना हुआ. साक्षरता दर में बढ़ोतरी हुई. 8 वर्षों में 15 नए एम्स बनाए गए, जबकि 2014 तक मात्र 7 था. उसमें भी 6 अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में बने थे. उन्होंने कहा कि 8 साल में 170  नए मेडिकल कॉलेज बने. डॉक्टरों की संख्या भी 12 लाख से ज्यादा बढ़ी है. 8 वर्षों के शासनकाल में 325000 किलोमीटर रिकॉर्ड सड़क निर्माण हुआ. पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा में भी दोगुनी से ज्यादा काम हुआ. खाद्यान्न उत्पादन में भी रिकॉर्ड तेजी आई. किसानों की आय दोगुनी हुई. इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-aditya-sahu-of-bjp-and-mahua-maji-of-jmm-will-be-elected-unopposed-for-the-first-time-after-2014/">राज्यसभा

चुनाव : 2014 के बाद पहली बार निर्विरोध चुने जाएंगे BJP के आदित्य साहू और JMM की महुआ माजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही