Search

 
 
 

भारत – श्रीलंका पहला टी-20 : आखिरी बॉल पर जीता भारत, डेब्यू मैच में शिवम मावी ने लिये चार विकेट

 
Mumbai : भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की जीत हुई है. आखिरी बॉल तक गए इस मैच में श्रीलंका लक्ष्य का पीछा करने में असफल साबित हुआ और सिर्फ 2 रनों से मैच हार गया. इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. खास बात यह रही कि भारत की ओर से डेब्यू मैच में शिवम मावी ने चार विकेट झटके. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया की ओर से दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने मैच जिताऊ पारी खेली, तो वहीं भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी कमाल दिखाया. डेब्यू कर रहे शिवम मावी ने श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके दिए और 4 विकेट लिए. आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की फिरकी ने श्रीलंका को फंसा दिया. उमरान-हर्षल की दमदार बॉलिंग के आगे श्रीलंकाई टीम बेबस नजर आई. टीम इंडिया ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

शिवम मावी ने कराई टीम इंडिया की वापसी

डेब्यू कर रहे शिवम मावी ने धमाल मचाया और विरोधी टीम को चित कर दिया. शिवम मावी ने इस मैच में कुल 4 विकेट लिए और ड्रीम डेब्यू किया. उमरान मलिक ने श्रीलंका को बड़ा झटका दिया. कप्तान दासुन शनाका 45 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए और अपना कैच थमा बैठे. वानिंदु हसारंगा 10 बॉल में 21 रन बनाकर आउट हो गए. श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा. शिवम मावी ने ओवर की पांचवीं बॉल पर पथुम निशांका को क्लीन बोल्ड किया, बॉल हल्का-सा अंदर की ओर आई और सीधा स्टम्प में घुस गई.

भारत ने दिया था 163 रनों का टारगेट

इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 163 रनों का टारगेट दिया. श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया, टीम इंडिया के दीपक हुड्डा ने दमदार पारी खेली. टीम इंडिया के लिए दीपक हुड्डा ने गियर बदला और लगातार छक्के बरसाए. ईशान किशन 37 रनों की पारी खेलने के बाद बाउंड्री पर अपना कैच थमा बैठे.
इसे भी पढ़ें –सीपी">https://lagatar.in/cp-singh-surrounded-the-hemant-government-said-jharkhand-was-sent-back-years-in-three-years-tenure/">सीपी

स‍िंह ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- तीन साल के कार्यकाल में झारखंड को वर्षों पीछे भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही