Search

 
 
 

भारत- श्रीलंका वन डे : विराट कोहली ने शतक के साथ की साल की शुरुआत

 
New Delhi : भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने 80 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 छक्के और एक चौके शामिल रहे. इस शतक के साथ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का 73वां शतक जड़ा. इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में शतक जड़ा था. इस शतक के जरिए उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.

घरेलू सरजमीं पर 20 अंतरराष्ट्रीय शतक

कोहली वनडे क्रिकेट में 12500 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगया. वहीं यह घरेलू सरजमीं पर उनका 20 अंतरराष्ट्रीय शतक रहा. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. कोहली वनडे करियर में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. 2023 के साल की शुरुआत उनके लिए काफी शानदार तरीके से हुई. साल के पहले ही मैच में उन्होंने शतक जड़ दिया.

रोहित शर्मा भी लय में दिखाई दिए

विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने इस मैच में भारत की ओर से शानदार पारी खेली. उन्होंने 67 गेंदों में 83 रन बनाए. उनकी इस पारी में कुल 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे थे. रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदरी संभालने आए शुभमन गिल भी 70 रनों की पारी खेल वापस लौटे.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-campaign-for-trade-license-and-holding-tax-recovery-of-rs-51-thousand-revenue/">हजारीबाग

: ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स के लिए चला अभियान, 51 हजार रुपये राजस्व की वसूली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही