Search

 
 
 

सीनियर विमेंस T-20 चैलेंजर ट्रॉफी : इंडिया टीम B ने टीम D को 73 रनों से दी मात

 
Ranchi: सीनियर विमेंस T-20 चैलेंजर ट्रॉफी में शनिवार को दिन का दूसरा मैच टीम B और टीम D के बीच जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया . टीम B ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 197 रन बनाए. टीम B की बल्लेबाज उमा छेत्री ने 71 गेंदो में 16 चौको एवं चार छक्के की मदद से 122 रन बनाये, एस. शुभा ने 24 गेंदो में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाए. टीम D की ओर से गेंदबाज शेफाली वर्मा ने चार ओवरो में 32 रन देकर दो विकेट अर्जित किये एवं तनुजा कंवर ने चार ओवर में 44 रन देकर एक विकेट प्राप्त किये. जवाबी पारी में टीम D ने 20 ओवरो में 8 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई और टीम B ने मुकाबले को 73 रनों से जीत लिया. टीम D की बल्लेबाज तनुजा कंवर ने 43 गेंदो में 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाये एवं शेफाली वर्मा ने 15 गेंदो में 2 चौको एवं एक छक्के की मदद से 18 रन बनाएं. टीम B की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रेणुका सिंह ने 3 ओवरो मे 16 रन देखकर 2 विकेट अर्जित किए एवं स्नेहा राना और मन्नत कश्यप ने दो-दो विकेट अर्जित किये. टीम B के उमा छेत्री को मैन आफ द मैच का अवार्ड जेएससीए के आजीवन सदस्य विजय जैन के द्वारा दिया गया. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-go-to-bjp-headquarters-at-7-pm-will-brainstorm-on-maharashtra-jharkhand-elections/">पीएम

मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जायेंगे, महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव पर मंथन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही