- 13 से 19 जनवरी 2024 तक मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला जायेगा
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
(एफआईएच) ने महिला
एफआईएच हॉकी ओलंपिक
क्वालीफायर को चीन से भारत के रांची में स्थानांतरित कर दिया
है. यह फैसला चीनी महिला हॉकी टीम द्वारा 2022 में
हांगझू में
19वें एशियाई खेलों को जीतकर पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता अर्जित करने के बाद हुआ
है. महिला
एफआईएच हॉकी ओलंपिक
क्वालीफायर 13 से 19 जनवरी 2024 तक रांची के
मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया
जाएगा. भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा आठ टीमें पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए
भिड़ेंगे. इसके अलावा, अन्य तीन
एफआईएच हॉकी ओलंपिक
क्वालीफायर मस्कट, ओमान (पुरुष – 15-21 जनवरी 2024) और वालेंसिया, स्पेन (महिला और पुरुष – 13-21 जनवरी) में खेले
जाएंगे.
मेजबानी के लिए तैयार, सम्मान की बात : हेमंत सोरेन
रांची द्वारा महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में वैश्विक हॉकी बिरादरी का स्वागत करना सम्मान की बात है. हम आने वाले समय में कुछ सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी टीमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप टिर्की ने कहा, भारतीय प्रशंसक निस्संदेह हमारे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पेरिस 2024 ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित करने के दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देंगे. हम इस आयोजन की मेजबानी में सहायता के लिए झारखंड सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी धन्यवाद देना चाहते हैं.
झारखंड सरकार का आभार – भोलानाथ सिंह
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा एफआईएच द्वारा हमें रांची में क्वालीफायर खेलने की अनुमति देने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय हॉकी के बढ़ते प्रभाव को उजागर करता है. हमें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए हम एफआईएच और उनके अटूट समर्थन के लिए झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हैं. भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों हांगझू 2022 में जापान पर 2-1 की जीत के बाद कांस्य पदक जीता और इस जीत ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है, क्योंकि वे पेरिस 2024 ओलंपिक में स्थान सुरक्षित करना चाहती है.