Search

 
 
 

ज्वार, ट्री नट्स, ताजे फल, सोयाबिन तेल समेत कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करेगा भारत

भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से एक साझा बयान जारी किया गया है. जारी बयान के मुताबिक, भारत कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ को या तो खत्म कर देगी या कम कर देगी.
 

Lagatar Desk :   भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से एक साझा बयान जारी किया गया है. जारी बयान के मुताबिक, भारत कई अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ को या तो खत्म कर देगी या कम कर देगी.

 

व्हाइट हाउस का यह ताजा साझा बयान पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के मंत्रियों के बयानों के उलट है, जिनमें कहा जाता रहा है कि किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जायेगा.

Uploaded Image

 

मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्रचीर से भी अपने संबोधन में कहा था कि किसानों के हित सबसे ऊपर है. वह जानते हैं कि इसकी कीमत उन्हें निजी रूप से चुकानी पड़ेगी.

 

व्हाइट हाउस ने जो साझा बयान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि भारत सभी यूएस इंडस्ट्रियल सामानों और यूएस के कई तरह के खाने व खेती के प्रोडक्ट्स पर से टैरिफ खत्म कर देगा या कम कर देगा.

 

ऐसे उत्पादों में सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन, जानवरों के चारे के लिए लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे व प्रेसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, वाइन, स्प्रिट समेत अन्य दूसरे प्रोडक्ट्स शामिल हैं.

 

Uploaded Image

 

उल्लेखनीय है कि ट्रेड डील की घोषणा के साथ ही अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगने वाले 50 प्रतिशत की टैरिफ को 18 प्रतिशत करने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. 

 

इस बीच शुक्रवार को यह खबर भी आयी कि अंबानी ग्रुप ने बेंजुएला की अमेरिकी कंपनी से 20 लाख बैरल तेल खरीदने का करार किया है. हालांकि इन खबरों पर भारत सरकार की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है.

 

भारत सरकार लगातार यह कहती रही है कि कोई भी डील भारतीय किसानो के हितों की कीमत पर नहीं होगी. लेकिन जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे भारत की राजनीति में घमसान मचना तय माना जा रहा है.

 

इसके साथ ही सरकार को किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ेगा. कुल मिलाकर ट्रेड डील का असर भारत की राजनीति और किसानों पर पड़ना तय है.

 

अमेरिका की इन चीजों पर भारत 'टैरिफ 0' या कम करेगा

- इंडस्ट्रियल सामान

 

- खेती से जुड़े समानों की लंबी लिस्ट है

 

- अमेरिका से आने वाली खाने पीने की चीजें

 

- Dried distillers’ grains (DDGs)

 

- पशु चारा के लिए लाल ज्वार

 

- ड्राई फ्रूट

 

- सोयाबीन तेल

 

- वाइन और स्प्रिट

 

अमेरिका इन चीजों पर 18% टैरिफ वसूलेगा

- भारत के सामानों पर

 

- कपड़ा और परिधान

 

- चमड़ा और जूते

 

- प्लास्टिक और रबर

 

- ऑर्गेनिक कैमिकल 

 

- घर की सजावट के सामान 

 

- कारीगर उत्पाद 

 

- मशीनरी

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही