NewDelhi : भारत बांग्लादेश की निर्वासित प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा. ढाका में उनकी प्रत्यर्पण की मांग तेज होने के बीच भारत द्वारा शेख हसीना का वीजा बढ़ा दिये जाने की खबर है. शेख हसीना अगस्त, 2024 में तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भारत आ गयी थीं, क्योंकि बांग्लादेश में उनके खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. सूत्रों के अनुसार शेख हसीना का वीजा हाल ही में बढ़ाया गया है, जिससे वह भारत में रह सकें. हालांकि सूत्रों का कहना है कि भारत ने उन्हें शरण नहीं दी है. ऐसा इसलिए कि भारत में शरणार्थियों से संबंधित कोई विशेष कानून नहीं है.
शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करेगा भारत, वीजा बढ़ाया, बांग्लादेश ने पासपोर्ट रद्द किया...
Last Updated: Jan 08, 2025 12:00 AM (IST)