Search

 
 
 

करो या मरो के मुकाबले में जीता भारत, साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हराया

 
Sports Desk : तीसरे टी-20 मुकाबले में मंगलवार को भारत ने साउथ अफ्रीका 48 रनों से हरा दिया. करो या मरो के इस मुकाबले में बल्‍लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि कप्‍तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी रहा. पहले बल्‍लेबाजी करते हुये भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाये. ऋतुराज गायकवाड़ और इशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गायकवाड़ ने 35 गेंद में 57 गेंद रन और इशान किशन ने 35 बॉल में 54 रनों की पारी खेली. अंत में हार्दिक पांड्या ने 21 बॉल में 31 रनों की पारी खेली. पंत 8 बॉल में 6 रन बनाकर आउट हो गये. जवाबी पारी खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई. हर्षल पटेल ने 4 और चहल ने तीन विकेट लिये. साउथ अफ्रीका के कप्तान और सलामी बल्लेबाज बावुमा का बल्ला तीसरे टी-20 में ज्यादा नहीं चला और वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल ने उनका विकेट लिया. वहीं, उनके जोड़ीदार ड्वेन प्रिटोरियस ​​​​20 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए. हर्षल पटेल ने  ड्वेन प्रिटोरियस का विकेट लिया. दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद आए रेसी वेन डर डुसेन भी जल्‍दी पवेलियन लौट गये. वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उनको युजवेंद्र चहल ने आउट किया. इसके बाद खतरनाक लग रहे ड्वेन प्रिटोरियस को भी चहल ने चलता किया. वो 16 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे थे. 9वें ओवर में चहल ने गेंद ऑफ स्टंप के बाहर रखी और गेंद ने प्रिटोरियस के बल्ले का किनारा लिया और पंत ने एक शानदार कैच लपक लिया. इसे भी पढ़ें : भड़काऊ">https://lagatar.in/photo-of-nawab-chishti-who-posted-inflammatory-with-minister-and-mla-goes-viral/">भड़काऊ

पोस्ट करने वाले नवाब चिश्ती का मंत्री और विधायक के साथ फोटो वायरल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही