Search

 
 
 

भारत ने चौथी बार जीती एशियन चैंपियन ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराया

 
Ranchi : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को हराकर चौथी बार जीत हासिल की है. भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. भारत की ओर से नौवें मिनट में जुगराज सिंह ने गोल मारकर टीम को बढ़त दिलाई. लेकिन 14वें मिनट में मलेशिया के अबु कमल ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया. 18वें मिनट में मलेशिया के राजी रहीम ने और 28वें मिनट में अमीनउद्दीन मोहम्मद ने गोलकर 3-1 से बढ़त बना ली. फिर आक्रामक खेल दिखाते हुए 45वें मिनट में भारत के हरमनप्रीत सिंह और गुरजंत सिंह ने गोलकर स्कोर को 3-3 से कर दिया. खेल के अंतिम समय के 56वें मिनट में आकाशदीप सिंह का गोल आया और भारत ने 4-3 से अजय बढ़त बनाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/b255cfad-ceff-4a8d-a971-b560f5bced90-260x260.jpg"

alt="" width="260" height="260" />

भारत ने पहले भी तीन बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का जीता था खिताब

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/7fbf36f3-07fa-4d2b-9249-01bea639d295.jpg"

alt="" width="1215" height="1215" /> बता दें कि भारत ने इससे पहले 2011, 2016 और 2018 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था. क्योंकि फाइनल मैच कैंसिल हो गया था. पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है. भारत ने सेमीफाइनल में जापान को 5-0 से हराया था. जबकि मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था. राउंड-रॉबिन लीग में भारत ने मलेशिया को 5-0 से हराया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही