Search

 
 
 

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीती टी-20 सीरीज, दूसरे मैच में दी मात

 
Guwahati : भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज जीत ली है. दूसरे टी-20 मैच में भारत ने 16 रन से हरा दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शानदार 96 रन बनाये. रोहित शर्मा ने 43 रन बनाये जबकि केएल राहुल ने 57 रनों का योगदान दिया. दोनों को केशव महाराज ने आउट किया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने धुआंधार बैटिंग की. सूर्यकुमार यादव ने मात्र 22 गेंद पर 61 रन बनाये. उन्होंने चारों तरफ आकर्षक शॉट लगाये. विराट कोहली 49 रन जबकि दिनेश कार्तिक 17 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

साउथ अफ्रीका को शुरूआत में ही लगा झटका

वहीं 238 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को शुरूआती झटके लगे. टेम्बा बउमा और रासो को 0 रन पर अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया. साउथ अफ्रीका के तरफ से सबसे ज्यादा डेविड मिलर ने 106 नाबाद और डिकॉक ने 69 रन नाबाद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही