Search

 
 
 

राजस्थान के जैसलमेर में इंडियन एयरफोर्स का टोही विमान क्रैश...

 
 Jaisalmer : राजस्थान के जैसलमेर से 30 किमी दूर पिथला क्षेत्र में इंडियन एयरफोर्स (IAF) के UAV (टोही विमान) के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. सूत्रों के अनुसार हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ है. एक रिपोर्ट के अनुसार UAV हर दिन की तरह नियमित उड़ान पर था, तभी हादसा हो गया. समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आयी थी. है. हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के साथ एयरफोर्स की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. साथ ही उनके साथ फायर ब्रिगेड के वाहन भी वहां पहुंचे,                                                                                              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

फायर ब्रिगेड की टीम ने टोही विमान के मलबे में लगी आग पर काबू पाया

फायर ब्रिगेड की टीम ने टोही विमान के मलबे में लगी आग पर काबू पाया. रिपोर्ट के अनुसार टोही विमान का जासूसी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जान लें कि जैसलमेर से पाकिस्तान का बॉर्डर सटा हुआ है टोही विमान (मानवरहित) के क्रैश होने के संबंध में भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भारतीय वायु सेना का टोही विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. किसी भी कर्मी या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही