Search

 
 
 

बोकारो जिले की चारों विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा, एनडीए की करारी हार

 

Rajat Nath

Bokaro : झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया गठबंधन ने बोकारो जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया है. एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ा है. गोमिया विधानसभा सीट से झामुमो के योगेंद्र महतो ने एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो को शिकस्त दी. वहीं चंदनकियारी से झामुमो के उमाकांत रजक ने जेएलकेएम के अर्जुन रजवार को हराया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी तीसरे नंबर पर रहे. बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस की श्वेता सिंह ने दो बार से विधायक रहे भाजपा के बिरंची नारायण को हराया. बोकारो विधानसभा की कमान पहली बार आधी आबादी के हाथ में है. बेरमो सीट पर कांग्रेस के कुमार जयंमंगल सिंह लगातार दूसरी बार विजयी रहे. उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता रवींद्र कुमार पांडेय को शिकश्त दी.

जिले में जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है. चंदनकियारी में उसके प्रत्याशी अर्जुन राजवार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बोकारो में सरोज कुमारी, गोमिया में पूजा व बेरमो में खुद जयराम महतो तीसरे स्थान पर रहे. जेएलकेएम ने भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी कर परिणाम को प्रभावित किया है. जयराम बेरमो सीट तो हार गए, लेकिन गिरिडीह जिले की डुमरी सीट पर झामुमो की प्रत्याशी और राज्य की मंत्री बेबी देवी को हराकर अपनी पार्टी के जनाधार को साबित किया.

श्वेता सिंह को बधाइयों का तांता

बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस की श्वेता सिंह की जीत पर कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया. श्वेता सिंह को जीत की बधाई देने वालों का तांता लगा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष हीरलाला मांझी ने उन्हें बधाई दी है. महाराणा प्रताप विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष मृगेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोगों ने श्वेता सिंह को बधाई दी है. मृगेंद्र ने कहा कि बोकारो ने बदलाव के लिए वोट किया. निवर्तमान भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सिर्फ अपने विकास के लिए दस वर्षों तक काम किया. लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, उसका निर्णय सर्वोपरि होता है. मृगेंद्र ने जनता के प्रति भी आभार जताया है. बधाई देने वालों में गौतम सिंह, विद्यासागर सिंह, मनीष कुमार सिंह, राजीव सिंह आदि शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/the-reign-of-champai-and-cp-singh-continues/">चंपाई

व सीपी सिंह की बादशाहत बरकरार, सांतवीं बार जीत हासिल की

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही