NewDelhi : देश की आर्मी को आज शनिवार को नया चीफ मिल गया. जनरल मनोज पांडे ने आज भारत के 29वें आर्मी चीफ के रूप में पदभार संभाल लिया. जनरल एमएम नरवणे ने बैटन सौंपकर उन्हें आर्मी चीफ की कुर्सी पर काबिज कराया. बता दें कि ऐसा पहली बार है, जब सेना की इंजीनियरिंग कोर का कोई अधिकारी आर्मी चीफ बना है. इससे पहले, इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारी ही आर्मी चीफ बनते रहे हैं. इसे भी पढ़ें : मौसम">https://lagatar.in/meteorological-department-forecast-temperature-may-reach-50-degrees-in-may/">मौसम
विभाग की भविष्यवाणी, मई में 50 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
Bank Fraud Case: शाहिद बलवा सहित कई बिल्डरों के 8 ठिकानों पर CBI की रेड
विभाग की भविष्यवाणी, मई में 50 डिग्री पहुंच सकता है तापमान
मनोज पांडे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आने वाले पहले आर्मी चीफ
खबरों को अनुसार नेशनल डिफेंस एकेडमी के 1982 बैच से पासआउट मनोज पांडे इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आने वाले पहले आर्मी चीफ हैं. पांडे ने जम्मू-कश्मीर के LOC पल्लनवाला में चलाये गये ऑपरेशन पराक्रम को लीड किया है. यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में 2001 में संसद हमले के बाद चलाया गया था. इस ऑपरेशन के तहत आतंकियों की हथियार सप्लाई के नेक्सस का खुलासा किया गया था. इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकी मार गिराये गये थे. इसे भी पढ़ें : Yes">https://lagatar.in/yes-bank-fraud-case-cbi-raids-on-8-locations-of-builders-including-shahid-balwa/">YesBank Fraud Case: शाहिद बलवा सहित कई बिल्डरों के 8 ठिकानों पर CBI की रेड
Leave a Comment