Search

 
 
 

भारतीय सेना ने LoC पर सात पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठियों को मार गिराया

 
NewDelhi : भारतीय सेना द्वारा सात पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठियों को मार गिराये जाने की खबर आयी है. मारे गये लोगों में तीन पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल बताये गये हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना चार फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास की है. उस दिन LoC के पास घुसपैठ की कोशिश हुई. सूत्रों के अनुसार कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की योजना थी. लेकिन इसकी सूचना भारतीय सेना को मिल गयी और उन्होंने साजिश को नाकाम कर दिया.

 मारे गये लोगों में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के मेंबर्स भी थे

बताया जाता है कि घुसपैठ के दौरान मारे गये लोगों में 3-4 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मेंबर्स थे. जानकारी के अनुसार BAT टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है. सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन में मारे गये आतंकवादी अलबद्र ग्रुप के सदस्य हो सकते हैं. घुसपैठ की यह कोशिश तब हुई है, जब 6 फरवरी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हम भारत के साथ सभी मसले बातचीत के जरिए सुलझायेंगे.

POK के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा की रैली  

लेकिन पीएम के बयान से बाद पाकिस्तान सरकार ने POK के रावलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा को रैली की मंजूरी भी दी. जिसमें  आतंकी AK-47 और दूसरे हथियार लहराते देखे गये.  रैली में भारत विरोधी नारे भी लगाये गये. रैली में इसमें हमास के लीडर्स की भी मौजूदगी थी. उधर पाकिस्तान के कथित कश्मीर सॉलिडरिटी डे के मौके पर 5 फरवरी को लाहौर में आयोजित  रैली में आतंकी हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया. तल्हा सईद  ने कहा कि वो कश्मीर को आजाद करायेगा. उसने मंच परकश्मीर को लेकर कसमें खाई. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें  Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही