Search

 
 
 

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में AI का अच्छे से इस्तेमाल किया : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0 में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि AI के कारण हमारी सटीकता बढ़ी है.  हम अपनी स्ट्राइक क्षमताओं को अगले लेवल तक ले जा पाये हैं.
 

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि भारत अपने स्टेट-ऑफ-द-आर्ट ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम सहित अपने सर्विलांस प्लेटफॉर्म तक हर जगह AI का इस्तेमाल बहुत अच्छे से किया है.  

 

 
राजनाथ सिंह ANI नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0 में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि AI के कारण हमारी सटीकता बढ़ी है.  हम अपनी स्ट्राइक क्षमताओं को अगले लेवल तक ले जा पाये हैं.  

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बहुत प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया है. राजनाथ सिंह ने कहा कि  सेना ने ऑपरेशन के दौरान 23 स्वदेशी AI एप्लिकेशनों का उपयोग किया.

 

इसने दुश्मन के ठिकानों की पहचान करने और युद्धक्षेत्र की साझा तस्वीर बनाने में मदद की.उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर भले ही 72 घंटे में खत्म हुआ, लेकिन भारत इसके पीछे लंबी और मजबूत तैयारी के साथ गया था.  

 

राजनाथ सिंह ने बताया कि AI का इस्तेमाल सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सैनिकों की भलाई और पेंशनभोगियों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है.

 

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसे रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही