Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री की Tomb of Sand ने जीता 50,000 पाउंड का अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : भारतीय लेखिका ने कहा कि मैंने कभी बुकर का सपना नहीं देखा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कर सकता हूं. मैं चकित, खुश, सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं. अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज (International Booker Prize) मिलने पर जानी-मानी लेखिका गीतांजलि श्री (Geetanjali Shree) ने यह प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि उनके उपन्यास Tomb of Sand के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज (2022) से सम्मानित किया गया है.

किताब मूल रूप से हिंदी में रेत समाधि के नाम से प्रकाशित हुई थी

खबरों के अनुसार टॉम्ब ऑफ सैंड (रेत समाधि) को अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए जब शॉर्टलिस्ट किया गया तभी ये हिंदी भाषा की पहली कृति बन गया, जिसे 2022 का बुकर प्राइज से नवाजा गया. जान लें कि गीतांजलि श्री की यह किताब मूल रूप से हिंदी में रेत समाधि के नाम से प्रकाशित हुई थी. इसका अंग्रेजी अनुवाद टॉम्ब ऑफ सैंड डेजी रॉकवेल ने किया है. जूरी के सदस्यों ने इसे शानदार करार दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि टॉम्ब ऑफ सैंड का नाम जब बुकर के लिए सामने आया था तो गीतांजलि श्री ने कहा था कि यह बहुत ही खास तरह की मान्यता है. कहा कि काम अच्छा होना चाहिए, अनुवाद बेहतरीन होना चाहिए. डेजी और मेरे लिए यह बहुत अच्छा पल है. यह दिखाता है कि हमारा संवाद कितना समृद्ध रहा है.

कौन कौन सी किताबें दौड़ में शामिल थी

50,000 पाउंड के साहित्यिक पुरस्कार के लिए पांच अन्य उपन्यासों से टॉम्ब ऑफ सैंड की प्रतियोगिता थी. जिसमें टॉम्ब ऑफ सैंड ने बाजी मार ली. पुरस्कार की राशि लेखिका और अनुवादक के बीच बंटेगी. लंदन पुस्तक मेले में घोषित अन्य शॉर्टलिस्ट किताबों में बोरा चुंग की कर्स्ड बनी शामिल थी, जिसे कोरियाई से एंटोन हूर ने अनुवाद किया है. इसके अलावा जॉन फॉसे की ए न्यू नेम: सेप्टोलॉजी VI-VII’ भी इस दौड़ में थी, जो नार्वेई भाषा से डेमियन सियर्स द्वारा अनुवादित है. इस क्रम में मीको कावाकामी की किताब हेवेन भी इस दौड़ में शामिल थी जिसका अनुवाद जापानी से सैमुअल बेट और डेविड बॉयड ने किया था. साथ ही क्लाउडिया पिनेरो की एलेना नोज़ का अनुवाद स्पेनिश से फ्रांसिस रिडल ने किया. ओल्गा टोकार्ज़ुक की लिखी द बुक्स ऑफ जैकब को पोलिश भाषा से जेनिफर क्रॉफ्ट ने अनुवाद किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही