Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 : लातेहार का दीपक बना स्टेट टॉपर, 8वीं की दीक्षा बनी जिला टॉपर

Latehar : देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. मेरिट लिस्ट में लातेहार के दीपक कुमार पिता पलिहार भुइयां ने कक्षा छह में स्टेट टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. दीपक शहर के राजकीय मध्य विद्यालय बाजार का छात्र है. जबकि राजकीय मध्य विद्यालय बाजार की ही छात्रा दीक्षा कुमारी कक्षा आठ में जिला टॉपर बनी है. बता दें कि इस परीक्षा में लातेहार जिला से कुल 38 विद्यालयों के 3500 छात्रों ने भाग लिया था. मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शनिवार को जिला प्रथम टॉपर बनी दीक्षा कुमारी को अखिल भारतीय गायत्री परिवार ने बधाई दी और प्रमाण पत्र भेंट किया. मौके पर शिक्षक अमेरिका प्रसाद, भारत संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक देवेंद्र यादव, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक लव कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. यादव ने बताया कि यह परीक्षा बच्चों में नैतिक व मानवीय मूल्यों को स्थापित करने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-10-year-old-girl-killed-after-cruelty-anger-among-villagers/">चंदवा

: 10 साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही