Ranchi : चुटिया के केतारी बागान रोड नंबर 11 में स्टार बॉयज क्लब के युवाओं द्वारा बेहद ही आकर्षित करने वाला पंडाल का निर्माण किया गया है. क्लब के सदस्यों ने जापानी कुटिया का निर्माण किया है और उस जापानी कुटिया में मां सरस्वती भारतीय वेशभूषा में विराजी हैं. इस जापानी कुटिया और मां सरस्वती के भारतीय वेशभूषा को देखने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच रहे हैं. कुटिया के समक्ष जाकर सेल्फी ले रहे हैं, फोटो खिंचवा रहे हैं. इसके साथ ही पंडाल की सुंदरता को निहार रहे हैं. पूरे चुटिया क्षेत्र में यह पंडाल आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है. पंडाल के अध्यक्ष अनुराग बनर्जी ने बताया कि पंडाल के निर्माण में शिवाजीत कुमार, हिमांशु कुमार, आयुष कुमार, अतुल बड़ाईक, अमृत, आरब, हेमंत का अहम योगदान है. पंडाल के निर्माण में एक सप्ताह का समय लगा है. पंडाल जापान के ग्रामीण क्षेत्रों की दशा और दिशा को दर्शाता है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/xx11.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
रिमांड होम : हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद पहुंची जांच टीम, अधीक्षक से पूछताछ [wpse_comments_template]
alt="" width="600" height="400" />
मूर्ति की भी हो रही है प्रशंसा
स्टार बॉयज क्लब द्वारा बनाया गया जापानी कुटिया और उसमें विराजमान मां सरस्वती की प्रतिमा की जमकर प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही हैं. लोग दूर-दराज से मां सरस्वती की मूर्ति को निहारने पहुंच रहे हैं. मां सरस्वती का भारतीय अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. पीली रंग की साड़ी में मां सरस्वती अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रही हैं. मां सरस्वती जिस वृक्ष में विराजी हुई हैं, वह वृक्ष आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है.21 वर्षों से हो रही है पूजा
स्टार बॉयज क्लब के कोषाध्यक्ष शिवाजीत कुमार ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से क्लब के द्वारा केतारी बागान रोड नंबर 11 में सरस्वती पूजा मनायी जाती है. पहले पूजा का स्वरूप छोटा हुआ करता था. अब भव्य रूप ले चुका है. अगले साल यह भव्यता और भी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें - गायघाट">https://lagatar.in/gaighat-remand-home-investigation-team-reached-after-suo-motu-cognizance-of-high-court-interrogation-of-superintendent/">गायघाटरिमांड होम : हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान के बाद पहुंची जांच टीम, अधीक्षक से पूछताछ [wpse_comments_template]
Leave a Comment