Search

 
 
 

इंडियन ग्रांड प्रिक्स -3 एथलेटिक्स : झारखंड की संघमित्रा ने रजत पदक जीत राज्य का मान बढ़ाया, बधाई और शुभकामनाएं

 
Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और कर्नाटक एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को कर्नाटक के बंगलुरु में आयोजित इंडियन ग्रांड प्रिक्स -3 में झारखंड की संघमित्रा महथा ने रजत पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया है. संघमित्रा ने 3000 मीटर स्पर्धा में 9:55.60 मिनट के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. इस स्पर्धा का स्वर्ण मध्यप्रेदश की आकांक्षा कुमारी ने जीता. वहीं कांस्य पदक महाराष्ट्र की प्राची देवकर ने जीता. इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह, सचिव एसके पांडेय, आलोक मिश्रा, आशीष झा, सुखैर भगत, फादर रामू, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, कोच बिनोद सिंह, योगेश यादव, आशू भटिया, अरविंद कुमार,प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, सरोज कुमार,अजीत साहू,अजय नायक, रनवीर सिंह, मुकुल टोप्पो,शशांक भूषण सिंह समेत संघ के अन्य पदाधिकारियों ने संघमित्रा महथा को बधाई दी है. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/%e0%a4%bcadityapur-jp-udyan-has-become-a-den-of-alcoholics-police-administration-should-take-action-neetu-sharma/">

 आदित्यपुर : जेपी उद्यान बना शराबियों का अड्डा, पुलिस प्रशासन कार्रवाई करे – नीतू शर्मा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही