Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत, संदिग्ध हालात में शव मिला

बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार ने चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली के हवाले से  बताया कि नरेंद्र उस कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे.
Advertisement
Advertisement

Dhaka : बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का संदिग्ध हालात में शव मिलने की खबर है. जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार को चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग के कार्यालय से सिक्योरिटी प्रोटोकॉल अधिकारी हरियाणा निवासी नरेंद्र का शव बरामद किया है.  

 

खबरों के अनुसार आज मंगलवार सुबह 35 वर्षीय नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे. इसके बाद वहां मौजूद अन्य अधिकारियों ने अपने स्तर से दरवाजा खुलवाने की कोशिश की.

 

लेकिन  जब कमरे के अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई दी तो पुलिस को जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची चटगांव पुलिस ने हाई कमीशन के एक कमरे से नरेंद्र का शव बरामद किया. 


 
बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार ने चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली के हवाले से  बताया कि नरेंद्र उस कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे.

 

CMP कमिश्नर के अनुसार दूतावास के अधिकारियों को शुरुआत में नरेंद्र के कमरे से कोई जवाब नहीं मिला. तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चट्टगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है.

 

पुलिस के अनुसार मौत की वजह पोस्टमार्टम जांच के बाद ही सामने आयेगी.  CMP के उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) अमीरुल इस्लाम ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम के बाद शव को भारत के सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जायेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही