Search

भारतीय नौसेना ने नौ सोमालियाई समुद्री डाकू मुंबई पुलिस के हवाले किये

 New Delhi : भारतीय नौसेना ने पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के तहत पकड़े गये नौ समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया. नौसेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी. जान लें कि भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा ने 29 मार्च को समुद्र में एक बड़ा अभियान चलाया था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आईएनएस त्रिशूल ने तीन अप्रैल को समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस को सौंप दिया  

नौसेना ने मछली पकड़ने की नौका अल कंबर तथा उसके चालक दल में शामिल 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया था. नौसेना ने बताया कि इस अभियान में समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ लोगों को पकड़ लिया गया. नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, आईएनएस त्रिशूल तीन अप्रैल को मुंबई पहुंचा और सभी नौ समुद्री डाकुओं को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. इन्हें भारतीय कानूनों खासतौर से समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए  पुलिस के हवाले किया गया है.  उन्होंने कहा, भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी व्यापारिक जहाजों और नाविकों की राष्ट्रीयता की परवाह किये बिना उनकी सुरक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//