Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

New Delhi : भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने वीडियो में कहा कि इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है. उन्होंने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है. जब समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना है और आगे बढ़ना है.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने वीडियो में कहा कि इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है.

इसे भी पढ़े...

 

उन्होंने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है. जब समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना है और आगे बढ़ना है. 

 

मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और हमेशा इसकी अहमियत को समझा है. आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय है. उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से खेल खेला. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि खेल के साथ उनका सफर खत्म नहीं हुआ है. 


अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम इंडिया की कप्तानी की. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने छह मैचों में भारत की कमान संभाली, जिसमें भारत ने चार मुकाबले जीते, जबकि दो मैच ड्रॉ हो गए थे. 


रहाणे आखिरी वनडे 2018 में और टी20 2016 में खेला था. उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. उन्होंने टेस्ट में 38 की औसत से 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे.

 

वहीं, वनडे में उन्होंने 35 की औसत से 2,962 रन बनाए. एकदिवसीय क्रिकेट में रहाणे ने 3 शतक और 24 अर्धशतक लगाए. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रहाणे के बल्ले से 113 के स्ट्राइक रेट से 375 रन निकले. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छह टीमों की तरफ से 212 मैच खेले. रहाणे की कप्तानी में भारत को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा. 


रहाणे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, हर आईपीएल फ्रेंचाइजी, परिवार और अपनी पत्नी राधिका समेत उन सभी का धन्यवाद किया, जो उनके समर्थन में हमेशा खड़ा रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही