Search

 
 
 

लीजेंड भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा नहीं रहे, 49 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन की पुष्टि  नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की है.
 
जसपाल राणा

 New Delhi  :  प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन की पुष्टि  नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की है.

 

जानकारी के अनुसार म्यूनिख  (जर्मनी) के आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप से जब वे लौट रहे थे, फ्लाईट में उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

जसपाल राणा चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं, उन्हें 1994 में अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया था. 2002 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था. हाल ही में उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को प्रशिक्षण दिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही