Search

ब्लीड कर रहा भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 500 से अधिक व सेंसेक्स 1600 नीचे

Ranchi : मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया भर के बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है. भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही ब्लीड करने लगा है. निफ्टी 500 अंक से अधिक टूट गया है, जबकि सेंसेक्स में 1600 से अधिक अंकों कि गिरावट दर्ज की गई है.
 
निफ्टी बैंक के शेयरों में 1100 से अधिक अंक की गिरावट देखी जा रही है, जबकि आईटी शेयरों का भी यही हाल है. शुरूआती अनुमान के मुताबिक शेयर बाजर में गिरावट की वजह से बुधवार को निवेशकों को 15 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है.

उल्लेखनीय है कि अमेरिका, इजरायल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने पूरी दुनिया को दिक्कतों में डाल दिया है. कच्चा तेल समेत तमाम वैसे सामग्रियों की कीमतों में 10-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जिनका आयात किया जाता है. एविशन सेक्टर को बड़ा झटका लगा है.

सबसे बड़ी दिक्कत कच्चे तेल की है. क्योंकि कच्चे तेल की कुल सप्लाई का पांचवां हिस्सा, यानी 20-25 प्रतिशत क्रुड टैंकर्स ईरान के निकट हरमोज से गुजरता है. ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया है. चेतावनी दी है कि अगर कोई शिप वहां से गुजरता है, तो उसे नष्ट कर दिया जायेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही