Search

 
 
 

रेडिसन ब्लू में हस्तशिल्प उत्पाद का क्लासिक एक्सपो

 
Ranchiरेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेडिसन ब्लू में इंडियन स्टोर द्वारा 7 दिनों का हस्तशिल्प उत्पाद का क्लासिक एक्सपो चल रहा है. 7 जनवरी से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 14 जनवरी तक चलेगी. इंडियन स्टोर गांव के बुनकरों और शिल्पकारों से सीधे उत्पाद खरीदता है. भारत भर के बुनकरों को एक मंच प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है. रेशम और खादी दोनों तरह के कपड़े और वस्त्रों की किस्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है. एक्सपो में बिहार के भागलपुरी तसर कोटा और खादी रेशम, उत्तर प्रदेश की बनारसी रेशम, गुजरात की चंदेरी, पश्चिम बंगाल की माहेश्वरी सिल्क, पटोला, बंधिनी, जामदानी, छत्तीसगढ़ कोसा सिल्क, असम की मोगा रेशम, कर्नाटक की बैंगलोर सिल्क और कांजीवरम डिजाइन में सभी समान उपलब्ध हैं. रेशम क्षेत्र में लगे बुनकरों और श्रमिकों को सशक्त बनाने के लिए रेडिसन ब्लू की मालकिन नंदनी गुप्ता द्वारा यह आयोजन किया गया है. एक्सपो के मैनेजर योगेंद्र शर्मा ने बताया कि यह एक्सपो अपने आप में दूसरे एक्सपो से अलग है, हमने पूरे देश से चुने हुए बुनकरों और शिल्पकारों को एक्सपो में भाग लेने का न्योता दिया है, ताकि लोगों को सबसे अच्छी वस्तु मिल सके. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-compulsion-of-10th-and-12th-will-be-removed-from-planning-policy-it-is-mandatory-to-have-knowledge-of-local-customs-language-and-environment/">BREAKING

: नियोजन नीति से हटेगी 10वीं और 12वीं की बाध्यता, स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा और परिवेश का ज्ञान होना अनिवार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही