यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान के मुख्य बल्लेबाजों में से एक यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 14 मैचों में 48.08 के औसत और 164 के स्ट्राइक-रेट से 575 रन बनाए, इसमें 5 अर्धशतक और एक शतक शामिल है. इसमें 13 गेंदों में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी भी शामिल है. इसे पढ़ें- झूठ">https://lagatar.in/the-government-of-lies-and-deceit-ruined-jharkhand-deepak-sharma/">झूठऔर फरेब की सरकार ने झारखंड को किया बर्बाद : दीपक शर्मा
तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस)
मुंबई के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछले सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया था और इस सीजन में जिस तरह की कंसिसटेंसी उन्होंने दिखाई है, क्रिकेट पंडित उन्हें टीम इंडिया का भविष्य बता रहे है. 2022 में तिलक को मुंबई ने 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस सीजन के 9 मैच में 45.67 की औसत और 158.38 की आकर्षक स्ट्राइक रेट से वह 274 रन बना चुके हैं.रिंकू सिंह (केकेआर)
गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाकर जीत दिलाने वाली ऐतिहासिक पारी खेल रिंकू सिंह अब स्टार बन चुका है. अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के लिए बेहतरीन पारियां खेली है. गेम को फिनिश करने के लिए मशहूर इस युवा खिलाड़ी ने केकेआर को दो मुकाबलों में खुद के दम पर जीत दिलाई है. 11 मैच में रिंकू ने 151.12 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाएं है, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है. रिंकू भारतीय टीम के लिए एक अच्छा मध्य-क्रम विकल्प हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jdu-will-bite-the-dust-of-nda-with-the-help-of-public-in-los-vis-elections-kheeru-mahato/">धनबाद: लोस-विस चुनाव में जनता के सहयोग से एनडीए को धूल चटाएगा जदयू- खीरू महतो

Leave a Comment