Search

 
 
 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे पहुंचीं रांची, हुआ जोरदार स्वागत

 
12 जनवरी से होने वाले एचआईएल में लेंगी भाग Ranchi : भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार को रांची पहुंचीं. वह 12 जनवरी से रांची में शुरू होने वाले हॉकी इंडिया लीग (HIL) में अपनी टीम के साथ भाग लेंगी. अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने के बाद वह पहली बार अपने गृह राज्य झारखंड आई हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने सलीमा टेटे सहित टीम की खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया. उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया गया.

सुरमा हॉकी क्लब में हैं सलीमा टेटे

12 जनवरी से रांची में HIL महिला वर्ग की लीग की शुरुआत हो रही है. इसमें चार टीमें भाग ले रही हैं. सलीमा टेटे सुरमा हॉकी क्लब में हैं. इस क्लब में उनके साथ झारखंड की निक्की प्रधान भी हैं. भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल टीम की मैनेजर हैं.

2 जनवरी को हुआ अर्जुन अवार्ड के लिए चयन

केंद्र सरकर ने 2 जनवरी को खेल के क्षेत्र में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चयन खेल पुरस्कार (सम्मान) के लिए किया. इसमें अर्जुन अवार्ड के लिए झारखड़ की बेटी सलीमा टेटे के नाम की घोषणा की गई. अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित होने के बाद सलीमा टेटे आज पहली बार अपने गृह राज्य झारखड़ पहुंची. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरीता लकड़ा सहित कई हॉकी खिलाड़ी सामिल थे.

दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम भी पहुंची

सुरमा हॉकी क्लब के साथ दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम भी आज रांची पहुंची. इस टीम में झारखंड की संगीता कुमारी व दीपिका सोरेंग हैं. दो टीमें पहले ही पहुंच चुकी हैं. इनमें बंगाल टाइगर की टीम में झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग व विनीमा धान शामिल हैं. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/dc-held-a-meeting-regarding-the-organization-of-hil-2025-gave-instructions/">रांची:

डीसी ने HIL 2025 के आयोजन को लेकर की बैठक, दिए निर्देश
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही