Search

 
 
 

भारतीय महिला हॉकी: नेशंस कप से पहले टीम 21 मई को करेगी ऑस्ट्रेलिया का दौरा

भारतीय महिला हॉकी टीम आने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड से पहले 21 मई से 3 जून तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इसकी घोषणा हॉकी इंडिया ने की है. बता दें, हॉकी महिला नेशंस कप का आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होने वाला है.
 

Lagatar Desk: भारतीय महिला हॉकी टीम आने वाले एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप न्यूजीलैंड से पहले 21 मई से 3 जून तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. इसकी घोषणा हॉकी इंडिया ने की है. बता दें, हॉकी महिला नेशंस कप का आयोजन 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में होने वाला है. भारतीय महिला हॉकी टीम 26 से 30 मई तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबला खेलेगी.

 

भारत का पहला मैच 26 मई को शुरू होगा. उसके बाद 27, 29 और 30 मई को खेले जाएंगे. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड जाएगी, जहां टीम नेशंस कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम ने अर्जेंटीना दौरे पर बेहतर प्रदर्शन किया था. टीम 4 मैच के मुकाबल में 2 में जीत दर्ज की थी. इस दौरे के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही है. 

 

टीम कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन के सपोर्ट से ड्रैग-फ्लिकर 26 मई से 21 जून तक पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) और ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में डच लेजेंड ताके ताकेमा के साथ एक स्पेशल ड्रैगफ्लिक ट्रेनिंग क्लिनिक में भी जाएंगे.
मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हॉकी इंडिया की वजह से यह दौरा संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी कमियों को पहचानने और कैंप के बाद अपने सुधारों को भी पहचानने में सहायता मिलेगी.


उन्होंने कहा कि यह टूर न्यूजीलैंड जाने से पहले टीम को कंडीशन के हिसाब से ढलने में मदद मिलेगा. लंबे सफर के बजाय हमने सफर को टुकड़ों में किया ताकि माहौल के हिसाब से ढलने का काम तेजी से हो सके. न्यूजीलैंड में मौसम ज्यादा ठंडा होता है. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही