Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीमों ने USA और UKRAINE के खिलाफ जीत दर्ज की, झारखंड की संगीता और ब्यूटी  डुंगडुंग का शानदार प्रदर्शन

Ranchi :भारतीय सीनियर और जूनियर महिला हॉकी टीमों ने बुधवार को अपने अपने मैच जीत कर भारतीय खेल प्रेमियों को खुश कर दिया. दोनों ही टीमों की जीत झारखंड के लिये खास रही. इस समय झारखंड के खेल प्रेमियों की नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर टिकी है. कारण दोनों ही टीमों में झारखंड की तीन-तीन खिलाड़ी खेल रही हैं और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा है. सीनियर महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड में FIH हॉकी प्रो लीग में USA को 4-0 से  पराजित कर दिया. वही आयरलैंड में खेली जा रही पांच देशों की U 23 अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूक्रेन को 3-0 से पराजित कर पूरे अंक अर्जित कर लिये. इसे भी पढ़ें-देश">https://lagatar.in/countrys-biggest-bank-scam-defrauded-34615-crores/">देश

का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, 34,615 करोड़ का चूना लगाया नीदरलैंड में सीनियर भारतीय महिला हॉकी  टीम ने FIH हॉकी प्रो लीग में USA के विरुद्ध दमदार हॉकी का प्रदर्शन किया.  विजेता टीम की ओर से चार गोल किये गये.जिसमें झारखंड की संगीता कुमारी भी एक गोल दागने में सफल रही. वहीं USA की खिलाड़ी भी कई बार शानदार मूव बनाकर भारतीय टीम के  गोल मुहाने पर पहुंची, पर गोल बनाने में सफल नहीं हो पायी. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी खेल रही हैं. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/rims-non-gazetted-employees-of-rims-will-boycott-work-on-june-23/">रिम्स

: 23 जून को कार्य का बहिष्कार करेंगे रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारी https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/100-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उधर आयरलैंड में खेली जा रही पांच देशों की U 23 अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम ने यूक्रेन को 3-0 से पराजित कर  दिया.  इस मैच में भारतीय टीम की  खिलाड़ियों ने  शुरू से ही तेज हॉकी का प्रदर्शन किया और यूक्रेन पर अपना दबदबा बनाये रखा.विजेता टीम की ओर से टीम की उपकप्तान ब्यूटी डुंगडुंग ने काफी अच्छे खेल का  प्रदर्शन किया और एक गोल दागने में सफल रही. दोनो ही हाफ में भारतीय टीम बढ़ चढ़कर खेली. इस टीम में झारखंड की  तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेन और महिमा टेटे शामिल  हैं. भारतीय महिला हॉकी टीमों की शानदार  जीत पर हॉकी झारखंड   के  समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है और आगे भी अच्छा प्रदर्शन हो इसकी शुभकामनाएं दी है. यह जानकारी  हॉकी झारखंड  के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही