Search

भारत का मुंहतोड़ जवाब, कनाडा में रहने वाले भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह

New Delhi : मोदी सरकार ने भी कनाडा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कनाडा में रह रहे या जाने की सोच रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से समर्थित घृणित अपराधों और हिंसा को देखते हुए कनाडा में मौजूद या जाने का विचार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है. भारत सरकार की यह एडवाइजरी इसलिए भी कनाडा के लिए करारा जवाब है, क्योंकि एक दिन पहले ही कनाडा सरकार ने एडवाइजरी करते हुए भारत में रहने वाले कनाडाई नागरिकों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने का आग्रह किया था. कनाडा की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया था कि आतंकवादी हमलों के खतरे को देखते हुए भारत में अत्यधिक सावधानी बरतें. संभव हो तो भारत की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें.

भारतीय समुदाय को टारगेट किया गया है

एडवाइजरी में कहा गया है, हाल की धमकियों में भारतीय राजनयिकों और भारतीय समुदाय को टारगेट किया गया है. इन धमकियों में उन लोगों को खासतौर से लक्षित किया गया है जो भारत विरोधी एजेंडे की आलोचना करते हैं. इसलिए भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं.
इसे भी पढ़ें – धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-fraud-of-rs-2-5-lakh-on-the-pretext-of-government-scheme-in-kumardhubi-complaint-registered/">धनबाद

: कुमारधुबी में सरकारी योजना का झांसा देकर ढाई लाख की साइबर ठगी, शिकायत दर्ज़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp