Search

 
 
 

भारत की रक्षा शक्ति हुई और मजबूत, अग्नि-5 मिसाइल की फ्लाइट टेस्टिंग सफल

 
Lagatar Desk: भारत ने सोमवार को न्यूक्लियर बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 की पहली फ्लाइट टेस्टिंग की, जो सफल रही. इस मिसाइल की सफल फ्लाइट टेस्टिंग से भारत की जद में सिर्फ चीन और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि आधी दुनिया आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत विकसित अग्नि -5 मिसाइल के पहले सफल फ्लाइट टेस्ट के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं. भारत के पास अग्नि सीरीज की 1 से 5 तक मिसाइलें हैं. सभी अलग-अलग रेंज के हैं. अग्नि-5 इनमें से सबसे खास है. यह मिसाइल 5 हजार से भी ज्यादा दूर टारगेट को हिट कर सकती है. इसकी फ्लाइट टेस्टिंग की तैयारी काफी पहले से की जा रही थी. हालांकि, टेस्टिंग कब होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी. इसके लिए ओडिशा तट के पास एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 3500 किमी तक का क्षेत्र नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया था. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-deputy-director-of-narcotic-control-bureau-met-cm/">रांचीः

सीएम से मिले नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के डिप्टी डायरेक्टर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही