Search

भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया

Sports Desk : शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गये वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. भारत ने यह मैच 117 बॉल पहले ही जीत लिया. पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. जिसे भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया. पाकिस्तान की पूरी टीम 42.5 ओवर में 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. सिराज, बुमराह, हार्दिक, कुलदीप और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके. 192 रनों के लक्ष्य को भारत ने 30.3 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा ने 63 बॉल में 6 छक्का और 6 चौका की मदद से 86 रन बनाए. रोहित शाहीन की बॉल पर कैच आउट हुए. यह उनके करियर की 53वीं हाफ सेंचुरी है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-five-arrested-including-tpc-subzonal-commander-many-weapons-including-ak-56-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी के सबजोनल कमांडर समेत पांच गिरफ्तार, एके-56 समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp