Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अप्रैल में भारत के निर्यात में हुई वृद्धि, 2.24 लाख करोड़ का हुआ गुड्स एक्सपोर्ट

LagatarDesk : देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रहा है. आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों की नौकरियां चली गयीं. वहीं दूसरी ओर भारत के निर्यात में वृद्धि हो रही है. केंद्रीय">https://dipp.gov.in/hi">केंद्रीय

वाणिज्य मंत्रालय  के अनुसार, अप्रैल 2021 में देश ने 2.24 लाख करोड़ का निर्यात किया. वहीं अप्रैल 2020 में 75.4 हजार करोड़ का निर्यात हुआ था. 2020 की तुलना में 2021 में निर्यात में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गयी है.  

आयात बढ़ने से व्यापार घाटा भी 120 फीसदी बढ़ा

अप्रैल में आयात के बढ़ने के कारण व्यापार घाटे में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. अप्रैल 2021 में 3.37 लाख करोड़ का आयात हुआ है. वहीं 2020 के समानसमय अवधि में 1.27 लाख करोड़ का आयात हुआ था. भारत में आयात में वृद्धि होने के कारण अप्रैल 2021 में व्यापार घाटा 120 फीसदी बढ़ गया है.

1.13 लाख करोड़ रहा व्‍यापार घाटा



वाणिज्‍य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल 2021 में 1.13 लाख करोड़ का व्यापार घाटा रहा. अप्रैल 2020 में यह 51.3 हजार करोड़ था. 2020 की तुलना में 2021 में लगभग 120 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 2020 में 60 फीसदी घटा था निर्यात

साल 2020 में पूरे भारत में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगाया गया था. इसका असर भारत के व्यापार और आर्थिक गतिविधियों पर भी देखा गया था. अप्रैल 2020 में भारत के निर्यात में करीब 60 फीसदी की गिरावट आयी थी. वहीं मार्च 2021 में देश का निर्यात 60 फीसदी बढ़कर 2.55 लाख करोड़ रुपये हो गया था.


क्रूड ऑयल के आयात में हुई दोगुनी वृद्धि



भारत में कच्चे तेल के आयात में भारी वृद्धि दर्ज की गयी. अप्रैल 2020 में 34.5 हजार करोड़ के कच्‍चे तेल का आयात हुआ था. वहीं अप्रैल 2021 में 80 हजार करोड़ के क्रूड ऑयल का आयात किया गया. अप्रैल 2021 में जेम्स एंड ज्वैलरी, जूट, लेदर, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स और पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स के निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही