Search

 
 
 

भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, अंतिम संस्कार कल शाम

आशा भोसले  का पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.
 

Mumbau : लता मंगेशकर की छोटी बहन भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले का आज  92 साल की उम्र में निधन हो गया.  आशा भोसले को कल 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

 

 

आशा भोसले  की पोती ने जानकारी दी थी कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है. अस्पताल के चिकित्सक प्रति समदानी ने बताया था कि गायिका उनकी देखरेख में हैं.

 

लेकिन आज खबर आयी है कि उनका निधन हो गया है. आशा भोसले के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है. बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.

 

उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा. अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही