NewDelhi : कोविड साल में भी भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. उसका कारण है कि भारत ने आयात कम किया और विदेशी निवेशकों की ओर से भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश किया. आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक साल में 125 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जान लें कि किसी भी देश के लिए विदेशी मुद्रा भंडार काफी अहम होता है. जितना विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के पास होता है, उसे आयात करने और उधार कम लेने की सहूलियत होती है. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/stock-market-seven-companies-out-of-top-ten-become-profitable-reliance-bharti-airtel-in-losses/14902/">शेयर
बाजार : टॉप टेन में से सात कंपनियां मालामाल हुईं, रिलायंस, भारती एयरटेल घाटे में
चंपारण जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है, तब अंग्रेज कंपनी बहादुर थी, अब मोदी-मित्र कंपनी बहादुर है : राहुल गांधी
ने कहा, आपात स्थिति में हराम तत्व से बनी वैक्सीन ली जा सकती है
बाजार : टॉप टेन में से सात कंपनियां मालामाल हुईं, रिलायंस, भारती एयरटेल घाटे में
विदेशी मुद्रा भंडार के 600 अरब डॉलर पहुंचने के आसार
पिछले साल 27 दिसंबर 2019 को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडर 454.95 अरब डॉलर पर था, जो इस साल 25 दिसंबर 2020को समाप्त हुए में बढ़कर 580.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया. यानी एक साल में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 125.89 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला. जानकारों की मानें तो तो बजट से पहले विदेशी मुद्रा भंडार के 600 अरब डॉलर पहुंचने के आसार हैं. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-country-is-going-to-face-a-tragedy-like-champaran-then-british-company-bahadur-now-modi-friend-company-bahadur-rahul/14875/">देशचंपारण जैसी त्रासदी झेलने जा रहा है, तब अंग्रेज कंपनी बहादुर थी, अब मोदी-मित्र कंपनी बहादुर है : राहुल गांधी
एक सप्ताह में आयी गिरावट
वहीं बात एक सप्ताह की करें तो 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेश मुद्रा भंडार में 29 करोड़ डॉलर की गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से कुल भंडार 580.84 अरब डॉलर रह गया. इससे पहले 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 581.13 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था. इसे भी पढ़ें : जमात-ए-इस्लामी">https://lagatar.in/jamaat-e-islami-said-in-an-emergency-a-vaccine-made-from-the-haram-element-can-be-taken/14931/">जमात-ए-इस्लामीने कहा, आपात स्थिति में हराम तत्व से बनी वैक्सीन ली जा सकती है
Leave a Comment