Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत का स्वर्ण भंडार 812.3 टन पर पहुंचा, विदेशी मुद्रा भंडार 645.6 अरब डॉलर

Mumbai : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपनी विदेशी मुद्रा की तैनाती के क्रम में स्वर्ण भंडार तैयार करने में जुटा हुआ है. दास ने नीतिगत समीक्षा बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम सोने का भंडार बना रहे हैं जो हमारे मुद्रा भंडार नियोजन का एक हिस्सा है. हालांकि, उन्होंने इस भंडार के लिए खरीदे गये सोने की मात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन आधिकारिक आंकड़ों की ओर इशारा किया जो स्वर्ण भंडार के मूल्य में वृद्धि को दर्शाता है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का मूल्य 51.48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक था

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का मूल्य 51.48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक था. यह मार्च, 2023 के अंत के मूल्य से 6.28 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक है. हाल ही में आयी एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई ने सिर्फ जनवरी महीने में 8.7 टन सोना खरीदा जो दो साल में सबसे अधिक है. विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार केंद्रीय बैंक के पास मौजूद सोना जनवरी के अंत में 812.3 टन तक पहुंच गया जबकि दिसंबर, 2023 में यह 803.58 टन था. पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमत भी तेजी से बढ़ी है.

केंद्रीय बैंक ने पिछले चार-पांच वर्षों में   विदेशी मुद्रा भंडार के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया

इससे पहले दास ने ऐलान किया कि देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 29 मार्च तक 645.6 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. आरबीआई गवर्नर ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय बैंक ने पिछले चार-पांच वर्षों में जानबूझकर विदेशी मुद्रा भंडार के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया है ताकि इसका इस्तेमाल भविष्य में किसी भी जोखिम के खिलाफ बफर के रूप में किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी मुद्रा के मोर्चे पर केंद्रीय बैंक का दृष्टिकोण राष्ट्रीय बही-खाते को भी मजबूती देता है. दास ने कहा कि रुपया स्थिर होना रिजर्व बैंक के लिए प्राथमिकता है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही