Search

 
 
 

India's Got Latent: करण औजला ने जीता फैंस का दिल, कपल को गिफ्ट की मालदीव ट्रिप

इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड एक बार फिर सुर्खियों में है.इस बार शो में समय रैना, तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ के साथ पंजाबी सिंगर करण औजला भी जज पैनल का हिस्सा बने
 

Lagatar Desk: इंडियाज गॉट लेटेंट का नया एपिसोड एक बार फिर सुर्खियों में है.इस बार शो में समय रैना, तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ के साथ पंजाबी सिंगर करण औजला भी जज पैनल का हिस्सा बने.शो में एक ऐसा भावुक पल देखने को मिला, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया.करण औजला ने एक कंटेस्टेंट और उनकी पत्नी को मालदीव घूमने की टिकट स्पॉन्सर करने का ऐलान कर दिया.

 

व्हील स्टंट से प्रभावित हुए जज

शो में कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक ने अपने शानदार व्हील स्टंट से सभी जजों को प्रभावित किया.परफॉर्मेंस के बाद बातचीत के दौरान उनकी पत्नी भी मंच पर आईं.दोनों ने अपनी लव स्टोरी साझा करते हुए बताया कि परिवार के विरोध के कारण उन्हें घर से भागकर शादी करनी पड़ी थी.

 

विजेंद्र ने बताया कि केवल एक महीने की डेटिंग के बाद उनकी पत्नी ने शादी करने की बात कही.आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने यह फैसला लिया.शादी के बाद उन्हें पत्नी के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत का भी सामना करना पड़ा.

 

करण औजला ने पूरी की कपल की इच्छा

बातचीत के दौरान समय रैना ने विजेंद्र से उनके सबसे बड़े सपने के बारे में पूछा.विजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मालदीव घूमना चाहते हैं.यह सुनते ही करण औजला ने बिना देर किए दोनों की मालदीव ट्रिप स्पॉन्सर करने की घोषणा कर दी

 

करण ने कहा, आपको मालदीव जाकर खुशी होगी न मैं आपके टिकट स्पॉन्सर करूंगा.इस पर समय रैना ने करण के इस कदम की सराहना की.वहीं करण ने मुस्कुराते हुए कहा, ये सब आपको आपकी पत्नी की वजह से मिल रहा है.

 

विजेंद्र ने जताया आभार

एपिसोड प्रसारित होने के बाद विजेंद्र रजक ने इंस्टाग्राम पर शो का वीडियो शेयर करते हुए सभी का धन्यवाद किया.उन्होंने लिखा कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' ने उन्हें एक यादगार अनुभव दिया.साथ ही करण औजला का मालदीव ट्रिप गिफ्ट करने के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही