Search

 
 
 

इंडियाज गॉट लेटेंट : रणवीर अलाहाबादिया-आशीष चंचलानी महाराष्ट्र साइबर सेल पहुंचे, दो घंटे हुई पूछताछ

 
Mumbai : विवादास्पद यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया और आशीष चंचलानी आज सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए. बता दें कि दोनों पर इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अश्लीलता परोसने का आरोप है. दोनों साइबर सेल में अपना बयान दर्ज करने पहुंचे थे. खबर है कि पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की. अलाहाबादिया और चंचलानी को यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों को समन भेजा था.

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अलाहाबादिया की कड़ी निंदा की थी

महाराष्ट्र साइबर सेल के अनुसार आशीष चंचलानी और रणवीर अलाहाबादिया ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क कर कहा कि वे अपने बयान दर्ज कराना चाहते हैं. डान लें कि इस मामले में समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और शो से जुड़े अन्य सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारी के अनुसार इस मामले में अब तक कलाकार, डायरेक्टर्स और इन्फ्लूएंसर सहित 42 लोगो को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है. याद करें कि 18 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए रणवीर अलाहाबादिया की टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने शो पर की गयी टिप्पणी की भाषा को अश्लील और खराब करार दिया था. हालांकि कोर्ट ने अलाहाबादिया को गिरफ्तारी से राहत दी थी. मामला बढ़ने पर इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिये गये हैं. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही