Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जी-20 की मेजबानी से दुनिया में बढ़ा भारत का नाम : प्राचार्य

मेहनत करने से ही हकीकत में बदलेंगे सपने स्वच्छ भारत अभियान एवं जागरूकता रैली का आयोजन, सभी प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा चैनपुर के श्री सद्गुरु प्रताप हरि प्लस टू उच्च विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Palamu :  बड़े सपने देखना और उन्हें हकीकत में बदलने के लिए लगातार मेहनत करने से सपने हकीकत में बदल सकते हैं. विद्यार्थियों को विद्या धर्म का पालन करते हुए रोज स्कूल आना, मेहनत से पढ़ाई करना और स्वच्छता पर विशेष ध्यान चाहिए. तभी बड़े होकर अच्छा व्यक्ति बनने की प्रेरणा विकसित होगी. ये बातें बातें गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य चंद्र बली चौबे ने बतौर मुख्य अतिथि कही. वह शनिवार को श्री सद्गुरु प्रताप हरि प्लस टू उच्च विद्यालय, चैनपुर में केंद्रीय संचार ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

भारत हरेक क्षेत्र में तरक्की कर रहा- ब्रजकिशोर तिवारी

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ब्रजकिशोर तिवारी ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है. जी-20 जैसी बैठकों की मेजबानी मिलने से भारत की प्रगति को दुनिया देख रही है. प्राचार्य ने बच्चों से स्वच्छता पर ध्यान देने की बात भी कही. वहीं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य दिनेश चंद्र ठाकुर के द्वारा छात्र छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा करने एवं स्वछता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/14th-jharkhand-state-fencing-championship-kicks-off-in-ramgarh/">रामगढ़

में 14वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप का हुआ शानदार आगाज

प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार

विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्रों की रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से निबंध, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता रौशन कुमार, सोनू कुमार चौधरी साहिल अख्तर, भाषण प्रतियोगिता में खुशबू वर्मा, प्रिंस कुमार ,पवन कुमार, क्विज प्रतियोगिता में रोजी खातून ,ज्योति कुमारी, काजल कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया. दूसरी खबर

रंका थाना में 41वें थाना प्रभारी के रूप में शंकर प्रसाद कुशवाहा ने दिया योगदान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/tttt-17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा जिले के रंका थाना के 41वें सदर थाना प्रभारी के रूप में शंकर प्रसाद कुशवाहा ने योगदान दिया. इसके पूर्व वे सीसीआर गढ़वा में पदस्थापित थे. सीसीआर में पदस्थापित होने से पूर्व वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुल्ही भंडरिया में ओपी प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. थाना प्रभारी पद पर योगदान देने के बाद शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सरकार के हर निर्देश को जनता तक ले जाएंगे. कानून व्यवस्था पर खास जोर रहेगा. किसी को कोई परेशान ना करे. विधि व्यवस्था ठीक-ठाक रहे. मैं पुलिस कप्तान के हर निर्देश को अनुपालन अपनी क्षमता से करूंगा. इसे भी पढ़ें:दर-दर">https://lagatar.in/combined-graduate-level-teacher-candidates-wandering-from-door-to-door-no-one-is-listening-to-the-complaint/">दर-दर

भटक रहे संयुक्त स्नातक स्तरीय शिक्षक अभ्यर्थी, कोई नहीं सुन रहा फरियाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही