Search

 
 
 

भारत की नारी शक्ति विज्ञान, अंतरिक्ष आदि क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले 12 वर्षों में NDA सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है. यह बात हर क्षेत्र में दिखाई देती है.
 

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले 12 वर्षों में NDA सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है. यह बात हर क्षेत्र में दिखाई देती है.

 

श्री मोदी ने कहा,आज महिलाएं  वित्तीय समावेश और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, आवास, खेल, विज्ञान और शासन तक अलग-अलग क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं.

 

उन्होंने कहा कि NDA सरकार की कोशिशें सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण पर आधारित हैं. इन कोशिशों से ऐसा माहौल बना है जिसमें महिलाएं अपनी पूरी क्षमता को पहचान सकती हैंऔर राष्ट्र-निर्माण में और भी मज़बूती से योगदान दे सकती हैं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भारत की नारी शक्ति विज्ञान, अंतरिक्ष और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है. ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे नये उभरते क्षेत्रों में उनकी बढ़ती भागीदारी से अवसरों के नये रास्ते खुल रहे हैं. देश भर में विकास की तस्वीर बदल रही है.

 

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को सक्रिय रूप से सहयोग दे रही है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.भारत की नारीशक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है. हमारी माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और कौशल से मां भारती का गौरव बढ़ा रही हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही