Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडी अलायंस निगेटिव नैरेटिव सेट करने में है लगा, घोटालों से रहा है नाता- बाबूलाल

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ी रैली का आयोजन हुआ. भ्रष्टाचार व आरोपी के समर्थन में देश के विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल हुए. कानून सबके लिए एक समान होता है. रैली में शामिल नेता चाहते हैं कि खास लोगों के लिए खास कानून बने. ईडी के नोटिस पर उन्हें जाना चाहिए था, लेकिन नोटिस को सिरे से नकार दिया और ये लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं. अब कहा सकता है कि भ्रष्टाचार के आरोप सही जगह पहुंच चुके हैं. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/song-and-mascot-launched-to-make-voters-aware-in-jharkhand/">झारखंड

में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीत और मस्कट लॉन्च

इंडी एलायंस के नेताओं ने पहले लूटा, अब बिलबिला रहे

मरांडी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ-साफ कह दिया है- न खाऊंगा न खाने दूंगा. रसूखदार के यहां भी जांच एजेंसियां पहुंच रही हैं. इसलिए इंडी एलायंस के नेता बिलबिला रहे हैं. ये लोग सत्ता में रहते हैं, तो जितना चाहे लूट सको, तो लूटो का नारा लगाते हैं. झारखंड को ही देख लीजिए, किस तरह बालू की लूट हुई है. झारखंड में हर विभाग में नेताओं से लेकर अफसरों ने जमकर लूटा है. यहां भी शराब घोटाला हुआ है, यहां भी कई नियम बदले गये हैं. जमकर इन लोगों ने झारखंड को लूटा है, अब इन लोगों ने पीएम मोदी के नाम पर रोना-धोना शुरू कर दिया है.

चोरी भी करते हैं और चिल्लाते भी हैं

बाबूलाल ने कहा, इंडी एलायंस के नेता चोरी भी करते हैं और चिल्लाते भी हैं. इनके नेता सनातन को भी गाली देते हैं. ये लोग बार-बार पीएम मोदी को गाली देते हैं, जांच एजेंसी अगर गलत होती, तो कोर्ट बेल दे देता. ये लोग निगेटिव नैरेटिव सेट करने में लगे हुए हैं. दिल्ली के नेता खुद को खांटी ईमानदार बताते थे. वैसे ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री खुद को खांटी आदिवासी बताते हैं. आदिवासी को क्यों बदनाम करते हो, मनमोहन सिंह के सरकार में भी कई घोटाले हुए हैं. कांग्रेस की सरकार में कई घोटाले हुए हैं. अब उन्हें परेशानी हो रही है. बाबूलाल ने कहा कि एक तरह से कह सकते हैं, भ्रष्टाचारियों का गठबंधन हो गया है. कांग्रेस पार्टी से कुछ सवाल हम पूछते हैं- क्या ये लोग खुद को कानून से ऊपर समझते हैं. इनकम टैक्स रिटर्न इन लोगों ने क्यों नहीं जमा किया ? इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/kalpana-returned-to-ranchi-said-hemant-was-discriminated-against-waiting-for-june-4/">रांची

लौटी कल्पना, कहा- हेमंत के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही