Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी में पौधरोपण और चित्रांकन प्रतियोगिता

Barhi : विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में आम, महोगनी, कटहल, लीची, अशोक, शीशम आदि के पौधे लगाए गए. प्राचार्य एके सिंह, एलएमसी सदस्य डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, इंद्रदेव यादव और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया. इस मौके पर प्राचार्य ने बताया कि वातावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने के लिए सिर्फ पौधरोपण से काम नहीं चलेगा, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए. आज जिस प्रकार वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, यह गंभीर चिंतनीय विषय है. इसके लिए वृक्षों की कटाई के दुष्परिणाम से बताते हुए लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाना होगा. प्राचार्य ने कहा कि पेड़ बचेंगे, तब ही हम बचेंगे अन्यथा ग्लोबल वार्मिंग से ब्रह्मांड को नहीं बचाया जा सकता. एलएमसी सदस्यों और शिक्षकों ने भी पौधरोपण करने और हर व्यक्ति से एक पौधे को गोद लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-murder-of-an-old-man-by-stabbing-younger-son-accused-accused-absconding/">पलामू

: चाकू से गोदकर वृद्ध की हत्या, छोटे बेटे पर लगा इल्जाम, आरोपी फरार 

इन बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बाजी मारी

इसके साथ ही विद्यालय के एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के लिए पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चित्रकला, कक्षा एक और दो के लिए पौधरोपण और नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के बीच वृक्षों के महत्व पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें एलकेजी व यूकेजी ग्रुप में अदिति केशरी व कृष कुमार प्रथम, ऋद्धि व आर्यन द्वितीय, शिवांश ठाकुर व अनिका कुमारी तृतीय, कक्षा एक और दो से अभित्सा अवनी गिरी व युवान प्रताप सिंह प्रथम, दृष्टि सिंह व हर्षवर्धन दुबे द्वितीय, वसु विश्वकर्मा व दीक्षांत वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. नवम से द्वादश ग्रुप में अंग्रेजी भाषण में कक्षा नवम की प्रणिता कुमारी प्रथम और हिंदी भाषण में उज्जवल मानस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं और बधाई दी. इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, नरसिंह शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश सिन्हा, ममता सिंह, रवि उदय सिंह, गौतम अखौरी, अजय कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-neighbor-raped-a-minor-by-entering-the-house-condition-critical/">पलामू

: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही