Search

सर्बिया में फिर अंधाधुंध फायरिंग, आठ लोगों के मारे जाने की खबर, 10 घायल

Belgrade : सर्बिया के बेलग्रेड म्लाडेनोवैक शहर में गुरुवार देर रात फिर गोलीबारी की घटना हुई है. इस गोलीबारी में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि 10 लोग घायल भी हुए हैं. हमले के बाद हमलावर फरार हो गया है. पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुटी है. सर्बिया की मीडिया से इस बात की जानकारी मिली है.

दो दिन पहले बच्चे ने फायरिंग कर अपने आठ क्लासमेट को मार डाला

बता दें कि सर्बिया में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है. इससे पहले बेलग्रेड में बुधवार को 13 वर्षीय लड़के ने अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल कर व्लादिस्लाव रिबनिकर प्राथमिक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की थी. जिसमें उसके आठ क्लासमेट और स्कूल का एक गार्ड मारा गया था. पुलिस के अनुसार, बच्चा करीब एक महीने से यह साजिश रच रहा था. उसने घटना को अंजाम देने के लिए अपनी कक्षा की तस्वीरें भी बनायी थीं. साथ ही उन छात्रों की लिस्ट तैयार की थी जिन्हें वह मारना चाहता था.  सर्बिया में दूसरी बार गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपने-अपने हथियारों को सुरक्षित जगह पर रखने तथा बच्चों से दूर रखने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp