Search

 
 
 

अमेरिका के Twin Falls शहर के एक बर्गर रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत

अमेरिका के Idaho स्टेट स्थित Twin Falls शहर के एक बर्गर रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग किये जाने की खबर है. इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है. कई अन्य घायल हो गये हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि हमलावर की भी मौत हो गयी है. घटना शनिवार दोपहर घटी है.
 

Washington : अमेरिका के Idaho स्टेट स्थित Twin Falls शहर के एक बर्गर रेस्टोरेंट में अंधाधुंध फायरिंग किये जाने की खबर है. इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी है. कई अन्य घायल हो गये हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि हमलावर की भी मौत हो गयी है. घटना शनिवार दोपहर घटी है.

 

रेस्टोरेंट का नाम In-N-Out रेस्टोरेंट है. यह एक सप्ताह पहले ही खुला था. नये रेस्टोरेंट में बर्गर खाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग शुरू होते ही ग्राहक और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए पार्किंग की ओर भागे.

 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लाल एप्रन और ब्रांडेड टोपी पहने कर्मचारी गोलियों की आवाज के बीच इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. ट्विन फॉल्स पुलिस ने मृतकों की सही संख्या की जानकारी नहीं दी है, लेकिन शुरुआती जानकारी में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि  की गयी है,

 

NBC न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हुई. दो लोग घायल हुए हैं.पुलिस के अनुसार घटनास्थल के पास संदिग्ध हमलावर मृत मिला. उसकी पहचान और हमले के पीछे की उसकी मंशा क्या थी.इसका पता लगाया जा रहा है.  घटना के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के आसपास का पूरा इलाका सील कर  दिया.

 

शहर के आसपास की सड़कें बंद कर दी गयी. इलाके में मौजूद Perrine Bridge) को  एहतियातन बंद कर दिया गया पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने जानकारी देते हुए कहा कि हमलावर मारा गया है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही