Search

 
 
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, 5 गिरफ्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. यह वारदात उनके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर इलाके में स्थित घर पर हुई. जिस समय हमला हुआ, उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर पर मौजूद था. फायरिंग के दौरान घर की खिड़कियों, पार्किंग एरिया, गाड़ी और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है.
 

New Delhi : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है. यह वारदात उनके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर इलाके में स्थित घर पर हुई. जिस समय हमला हुआ, उस वक्त नसीम शाह का परिवार घर पर मौजूद था. फायरिंग के दौरान घर की खिड़कियों, पार्किंग एरिया, गाड़ी और मेन गेट को नुकसान पहुंचा है. 

 

5 अज्ञात बंदूकधारियों ने नसीम शाह के घर पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए.  इस दौरान घर के बाहर खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा और खिड़कियों के शीशे टूट गए. वीडियो फुटेज में घर के मुख्य दरवाजे पर गोलियों के निशान भी दिखे. 

 

नसीम शाह के घर पर फायरिंग करने वाले 5 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनसे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने नसीम शाह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है.

 

जानकारी मिली है कि इस हमले के दौरान परिवार के किसी भी सदस्य को चोट नहीं लगी है. युवकों ने नसीम के घर के गेट पर गोलियां चलाईं. इस घटना के बाद नसीम के पिता पुलिस अधिकारियों से मिले और इस मामले पर बातचीत की.

 

इस घटना ने वनडे सीरीज के लिए नसीम शाह की योजनाओं पर कोई असर नहीं डाला है. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान की तरफ से खेलने के लिए पूरी तरह से उपलब्ध होंगे और साथ ही जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में भी शामिल होंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही