Search

 
 
 

Exclusive: बांग्लादेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों ने फर्जी तरीके से भारतीय नागरिकता हासिल की थी

Ranchi News: ईडी ने सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों के फोन कॉल की जांच की. इसमें पाया गया कि पिंकी बासु मुखर्जी ने अपने नाम पर पांच सिम खरीदा था. इसमें से चार सिम सेक्स रैकेट से जुड़े सदस्यों द्वारा किया जाता था. पिंकी के नाम पर खरीदे गये सिम का इस्तेमाल करने वालों में  झूमा, लीजा,मीना और नताई माझी का नाम शामिल है.
 
Exclusive news lagatar

Jharkhand News: झारखंड व पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट से जुड़े दो लोगों ने फर्जी तरीके से भारतीय नागरिकता हासिल की थी. इसमें से एक बांग्लादेशी नागरिक, बंगाल निवासी पिंकी बासु मुखर्जी के साथ ही रहता था. पिंकी ने अपने नाम पर सिम लेकर सेक्स रैकेट के जुड़े सदस्यों को दे रखा था. इसके अलावा पिंकी खुद बांग्लादेशी नागरिकों से लगातार फोन पर बात करती थी. बांग्लादेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट के मामले की जांच के दौरान ईडी को इन तथ्यों की जानकारी मिली थी.


ईडी ने सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों के फोन कॉल की जांच की. इसमें पाया गया कि पिंकी बासु मुखर्जी ने अपने नाम पर पांच सिम खरीदा था. इसमें से चार सिम सेक्स रैकेट से जुड़े सदस्यों द्वारा किया जाता था. पिंकी के नाम पर खरीदे गये सिम का इस्तेमाल करने वालों में  झूमा, लीजा,मीना और नताई माझी का नाम शामिल है. पिंकी अपने सिम का इस्तेमाल करती थी. पिंकी द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सिम के कॉल डिटेल की जांच में पाया गया कि वह बांग्लादेश के नागरिकों से नियमित रूप से संपर्क में रहती थी. पिंकी अपने फोन +91*****262 से बांग्लादेशी नागरिकों से बात करती थी.

 

पिंकी के कॉल डिटेल की जांच में पाया गया कि वह बांग्लादेश के जिन फोन नंबरों पर बात करती थी वह वहां के अलग नागरिकों के नाम से रजिस्टर्ड थे. पिंकी, बांग्लादेश के माशूक, असगर अली, अल अमीन, अरमान सहित कुछ अन्य लोगों के नियमित संपर्क में थी. सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य सदस्यों रॉनी मंडल, मनीषा रॉय, पिंटू हलधर के फोन कॉल डिटेल की जांच में गिरोह के इन सदस्यों द्वारा आपस में बातचीत के अलावा बांग्लादेशी नागरिकों से बातचीत करने की पुष्टि हुई. 


जांच में पाया गया कि रॉनी मंडल 9007934310 नंबर का इस्तेमाल करती थी. उसने अपने इस नंबर से बांग्लादेश के 50 से अधिक नंबरों पर बात की थी. पिंटू हलधर ने अपने फोन नंबरों के सहारे 7908031504 मनीषा रॉय के अलावा बांग्लादेश के नंबरों पर भी बातचीत की थी. ईडी की जांच के दौरान रॉनी मंडल के बांग्लादेशी नागरिक होने की सूचना मिली थी. इमिग्रेशन के दस्तावेज की जांच के दौरान उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई. उसने फर्जी दस्तावेज के सहारे भारतीय नागरिकता हासिल की थी. पिंकी बासु मुखर्जी के साथ रहने वाला संदीप चौधरी भी बांग्लादेशी नागरिक था. उसने भी फर्जी दस्तावेज के सहारे भारतीय नागरिकता हासिल की थी.


पिंकी मुखर्जी का सिम इस्तेमाल करने वाले सेक्स रैकेट के सदस्य

भारतीय नंबर  इस्तेमाल करने वाला सिम मालिक
+91*****072 झूमा पिंकी मुखर्जी
+91*****697 मिनी पिंकी मुखर्जी
+91*****219 लीजा पिंकी मुखर्जी 
+91*****796 नताई माझी पिंकी मुखर्जी
+91*****262 पिंकी पिंकी
+91*****504 पिंटू पिंटू


पिंकी मुखर्जी का बांग्लादेशी संपर्क नंबर

फोन नंबर  सिम मालिक
+88***93127 जन्नतुल मौ
+88***85062 बेलाल
+88***13953 पोलास
+88***17294 माशूक
+88***63225 असगर अली
+88***80673 अल अमीन
+88***38264 अरमान

          
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही